cgdemandium.com
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार और कार्यक्रम

भाजपा सदस्यता अभियान का कार्यशाला संपन्न, 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा सदस्यता अभियान

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा सदस्यता अभियान के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। आज, 20 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, डूमरतरई, रायपुर में आयोजित कार्यशाला में पार्टी ने देशभर में इस बार 10 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य चुनावी राज्य अभियान से मुक्त रहेगा।

सत्र की शुरुआत दोपहर 1 बजे हुई और इसका समापन दोपहर 3 बजे हुआ। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव के अलावा कई विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा सदस्यता अभियान

भाजपा की सदस्यता स्थिति और लक्ष्य 

सन् 2014 और 2019 में छत्तीसगढ़ भाजपा की कुल सदस्य संख्या 31.45 लाख थी। पार्टी ने इस साल राज्य में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य के साय मंत्रिमंंडल के सभी सदस्यों के अतिरिक्त, राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं को लक्ष्य दिया जाएगा।  इस बार के सदस्यता अभियान में केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में 10 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा है। चुनावी राज्यों को इस अभियान से बाहर रखा गया है ताकि चुनावों की प्रक्रिया पर कोई असर न पड़े।

जिला और मंडल स्तर पर होगी सदस्यता कार्यशाला

कार्यशाला के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता कार्यशाला अब 22, 23 और 24 अगस्त को अलग अलग जिलों में में संपन्न होगी। इसके बाद 26, 27 और 28 अगस्त को मंडल स्तर पर सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस साल राज्य में पिछले साल की तुलना में ज्यादा सदस्य बनाए जाएगें।

भाजपा सदस्यता अभियान

कार्यशाला और मार्गदर्शन:

भाजपा प्रदेश सदस्यता अभियान कार्यशाला के लिए विशेष तैयारी की गई थी। इस कार्यशाला के दौरान विभिन्न चरणों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। श्री सिंहदेव ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार इस बैठक में दर्शित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Related posts

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं-प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास बिज़नेस आइडिया की कमी नहीं: सरकार ने तैयार किया युवा उद्यमियों के लिए सपोर्ट सिस्टम – मुख्यमंत्री श्री साय

News Desk

पानी की टंकी में डूबा तीन साल का बच्चा, दर्दनाक मौत ने लोगों को झकझोर दिया

Muskan Sharma