cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

बर्धमान में STF की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध की गिरफ्तारी; शुभेंदु अधिकारी की निगरानी के इनपुट से हड़कंप

31A 182


 कोलकाता

पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हमीम मंडल के रूप में हुई है, जो हावड़ा जिले का रहने वाला है. उसे शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर स्थित एक निजी टाउनशिप से पकड़ा गया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमीम पिछले चार से पांच दिनों से एजेंसियों की निगरानी में था, जबकि बर्दवान में रहने के दौरान महीनों से उस पर नजर रखी जा रही थी. उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें पाकिस्तान के कुछ संपर्कों से बातचीत के सबूत मिले हैं। 

पुलिस के अनुसार, निगरानी के दौरान हमीम को राज्य के कई इलाकों में आते जाते देखा गया था. उसके फोन की जांच में कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका शहजाद भट्टी गैंग से भी कोई संबंध है या नहीं।  

सूत्रों का कहना है कि हमीम को जल्द ही पूर्वी बर्धमान की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए उसे कोलकाता लाया जाएगा। 

जांच में सामने आया है कि हमीम पहले हावड़ा के पिलखाना इलाके में रहता था और वहां दर्जी का काम करता था. वह वर्दियां सिलने के काम से जुड़ा था. पिलखाना के कुछ हिस्सों में हाल ही में बेदखली का नोटिस जारी होने के बाद वह वहां से बर्धमान चला गया था। 

पुलिस को शक है कि हमीम बंगाल के बड़े राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के काम में भी शामिल हो सकता है, जिसमें राज्य की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं. फिलहाल पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि उसके तार और किन लोगों से जुड़े हैं। 



Related posts

8वें वेतन आयोग और DA पर आएगा अपडेट? केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें

News Desk

First Emergency Landing Facility In Dibrugarh: पूर्वोत्तर को नई ताकत…डिब्रूगढ़ में पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का PM मोदी ने किया निरीक्षण

News Desk

राज्य का नाम बदलने की तैयारी से संसद में बढ़ेगा सियासी पारा, कई बिलों पर विपक्ष के हंगामे के आसार

News Desk