cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भोरमदेव शक्कर कारखाना प्रबंधन ने संस्थान में अपनाई जा रही सभी सुरक्षा मानको से अवगत कराया

photo output 10

कवर्धा । भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल श्रम को रोकने सहित सभी नितिगत सुरक्षा मानकों के अनुरूप संस्थान का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा जिले में बाल श्रम रोकने, एवं श्रमिकों के शोषण रोकने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम विभाग,शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम में यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। सहकारी शक्कर कारखाना भोरमदेव का जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल कुमार के नेतृत्व में टास्कफोर्स टीम में कुल 10 अधिकारी एवं 4 पीएलव्ही द्वारा अवलोकन किया गया। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक जीएस शर्मा ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी सुरक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य सहित सभी नितिगत मानकों के अनुरूप संस्थान का सुचारू रूप से संचालन एवं आदेश- निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

वर्तमान में कारखाने में मेंटेंनेस का कार्य चल रहा है। कारखाने में शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य मानकों सहित कानून का पालन किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए यहां कार्यरत सभीअधिकारी-कर्मचारियों, श्रमिकों एवं यहां आने वाले सभी लोगों की जानकारी के लिए बोर्ड में लिखित प्रदर्शित भी किया गया है।

अवलोकन के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कारखाना परिसर में उपस्थित श्रमिकों से चर्चा की और उन्हे श्रम कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार के द्वारा दिनांक 01 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक बाल एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उपरोक्त अवलोकन किया गया।

Related posts

सभी जिलों के गांवों में 6 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा, राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

Chhattisgarh moves towards self-sufficiency in edible oil: खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ : राज्य में 10,796 हेक्टेयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती

News Desk

Retail Inflation Forecast: RBI ने FY27 के लिए 5% महंगाई का अनुमान जताया, पहले 5.9% तक पहुंचने की संभावना

News Desk