cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बलौदाबाज़ार कलेक्टर पहुँचे हॉस्पिटल, 30 बेड हॉस्पिटल के कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

1719558474 ae8cfb7f95ad2c674fb7

बलौदाबाज़ार में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। उन्होंने इस दौरान ओपीडी पंजीयन रजिस्टर,हमर लैब,महिला एवं पुरूष वार्ड,ऑपरेशन कक्ष,प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर,ट्रॉमा यूनिट,डेंटल एवं आयुष्मान रजिस्ट्रेशन क्लैम रजिस्टर का अवलोकन कर जायजा लिया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। भर्ती हुए मरीजो ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डाक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बताई गई।

कलेक्टर ने हॉस्पिटल में और अधिक सुधार के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही निर्माणधीन 30 बेड अस्पताल एवं ऑफिस भवन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  दिव्या अग्रवाल,एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा, सीएचएमओ डॉ.महिस्वर, डीपीएम  सृष्टि मिश्रा, सीईओ,सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

1719558461 2e3a7b136249ec5641cf 1719558519 64ceac857680f59daeb2

Related posts

सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

News Desk

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेेंगे शपथ

Muskan Sharma

श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, पेंशन राशि हुई जारी

Muskan Sharma