cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कबीरधाम: पुटपुटा और अपर-आगर व्यपवर्तन योजनाओं के लिए मिली 10 करोड़ की स्वीकृति

कबीरधाम: पुटपुटा और अपर-आगर व्यपवर्तन योजनाओं के लिए मिली 10 करोड़ की स्वीकृति


राज्य शासन ने कबीरधाम जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 10 करोड़ 51 लाख 81 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। सिंचाई योजनाओं के जिन कार्यों को पूर्ण किए जाना है उसमें शीर्ष कार्य, नहरों के कार्य, जीर्णाेद्धार, सीसी लाईनिंग एवं अन्य कार्य शामिल है।

कबीरधाम जिले के विकासखण्ड पण्डरिया की पुटपुटा व्यपवर्तन योजना के लिए 5 करोड़ 11 लाख 91 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से विकासखण्ड पण्डरिया की ही अपर-आगर व्यपवर्तन योजना के लिए 5 करोड़ 39 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इन दोनों सिंचाई योजनाओं के स्वीकृत कार्यों के पूर्ण हो जाने पर करीब 708 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी – मानस मिश्रा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया संयोजक

News Desk

मिनी स्टेडियम बनाने में देरी या लापरवाही पर होगा कलेक्टर का एक्शन!

News Desk

मतगणना काम में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यार्थियों अभिकर्ताओं को लेनी होगी गोपनियता की शपथ

Muskan Sharma