cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी – मानस मिश्रा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया संयोजक

युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी - मानस मिश्रा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया संयोजक


कवर्धा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छत्तीसगढ़ प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग 27 से 29 जून तक अंबिकापुर में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी दौरान संगठन ने मानस मिश्रा को प्रांत का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया।

कवर्धा निवासी मानस मिश्रा पहले सोशल मीडिया सह-संयोजक के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में उन्होंने डिजिटल माध्यम से अहम भूमिका निभाई है। उनकी सक्रियता राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकों और प्रांतीय आंदोलनों में भी उल्लेखनीय रही है।

ABVP नेतृत्व ने उनके कार्य, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, नवाचार और ऊर्जा के साथ निभाएंगे।

मानस मिश्रा की नियुक्ति की खबर से कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में ABVP का डिजिटल पक्ष और अधिक प्रभावशाली होगा।



Related posts

विधानसभा चुनाव मां अकबर ला निपटा देव, ए चुनाव मां ओखर कका ला निपटाना हे – अभिषेक सिंह

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने श्री रामलला के दर्शन कर वापस कवर्धा पहुंचे श्रद्धालुओं का सीताराम संकीर्तन मंडली के साथ किया अभूतपूर्व स्वागत

Muskan Sharma

गन्ना किसानों के खिले चेहरे:शक्कर कारखाना प्रबंधन ने 9 करोड़ 97 लाख रुपए किए ट्रांसफर; बाकी के 40.27 करोड़ का भी जल्द होगा भुगतान

Muskan Sharma