cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

नगर सेना के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक

नगर सेना के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 30 मई तक


रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया है।

इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। व्यापम द्वारा इस परीक्षा हेतु 17 अप्रैल से ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2025 तक निर्धारित की गई है, परीक्षा की संभावित तिथि 22 जून 2025 है। परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर को बनाया गया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए व्यापम के वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ का अवलोकन कर सकते है।



Related posts

पीडब्ल्यूडी ने प्रदेश भर में की संभावित इलाकों की खोज

Muskan Sharma

कवर्धा जिले में डायरिया का प्रकोप, 5 की मौत; चपेट में कई लोग

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रदेश में मजबूत हो रहा खेल अधोसंरचना का नेटवर्क

News Desk