cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

आजादी का अमृत महोत्सव : स्वामी आत्मनन्द और कस्तूरबा विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली और रंगोली, और विविध कार्यक्रम कर देश भक्ति का अलख जगाया

WhatsApp Image 2024 08 09 at 3.25.49 PM 1

कवर्धा। भारत तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री महोबे ने 150 स्काउट व एनसीसी के बच्चो को हर घर तिरंगा के लिए झंडा दिखाकर रैली को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक से रवाना किया। यह रैली महामाया मंदिर ,राजमहल चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। बच्चों द्वारा नारा लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिए। कलेक्टर ने आजादी के अमृत महोत्सव व तिरंगे की आन बान शान की रक्षा के संबंध में आशीर्वचन दिए। इसके अलावा आवासीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व 100 सीटर कन्या छात्रावास समग्र शिक्षा के बालिकाओं द्वारा रंगोली, पेंटिंग, देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्य व रैली निकाली गई।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 3.25.49 PM
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू,सहायक संचालक एम के गुप्ता,एनसीसी ऑफिसर धर्मेश्वर ठाकुर,जिला स्काउट अधिकारी अजय चंद्रवंशी, अधीक्षिका श्रीमती संगीता ठाकुर, विजय चंद्रवंशी,दिलीप चक्रधारी व रोवर रेंजर अधिक संख्या में उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जनमेज महोबे ने कहा कि भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक को सर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन जिले में होगा। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए आह्वान किया जा रहा है, जिससे देशभक्ति की भावना विकसित हो एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो।

WhatsApp Image 2024 08 09 at 3.25.48 PM
सफल बनाने के लिए तिथि वार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपूर्ण जिले में कराया जाने के लिए संबंधितों को निर्देश जारी किए गए हैं। घर-घर तिरंगा का आयोजन 9 अगस्त से प्रारंभ होकर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। सात दिवसीय कार्यक्रम में तिरंगा यात्राएं तिरंगा रेलिया तिरंगा दौड़ और मैराथन तिरंगा कॉन्सर्ट तिरंगा कैनवस तिरंगा प्रतिज्ञा तिरंगा सेल्फी तिरंगा सम्मान एवं तिरंगा मेला का आयोजन जिले में किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को इंगित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगे जैसे बाइक रैली साइकिल रैली मैराथन दौड़ स्वतंत्रता सेनानियों और वीरो को याद करते हुए सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही तिरंगा प्रतिज्ञा हर घर तिरंगा लगाए जाने जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे।

स्वतंत्रता सप्ताह के लिए व्यापक तैयारियां की गई है, जिसमें समाज के सभी वर्गो की सहभागिता के लिए अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया है। जिसमे सार्वजनिक उपक्रमों स्वयं सहायता समूह सामाजिक संगठनों सहित सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा वितरण और बिक्री केंद्र स्थापित किया जा रहा है तथा तिरंगे का निर्माण स्थानीय स्व सहायता समूह के माध्यम से करने हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षो उल्लास एवं गरिमा मय बनाने के लिए सभी की भागीदारी का आव्हान किया जाता है।

Related posts

बागी गुट का दावा, अभिषेक हटे तो लौटेंगे नाराज टीएमसी नेता

News Desk

पुलिस ने बेतरतीबी पार्किंग पर की सख्त कार्रवाई, शहर भर में अभियान

Muskan Sharma

अष्टमी पर खप्पर यात्रा: कबीरधाम पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतज़ाम

News Desk