cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


कवर्धा। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बार-बार यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज ठाकुर (28 वर्ष), निवासी ठाकुरपारा, कवर्धा को गिरफ्तार किया है।

महिला थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सूरज ठाकुर ने शादी का वादा कर युवती को विश्वास में लिया और विभिन्न स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पहले से सगाई कर रखी थी, जिसकी जानकारी उसने पीड़िता से छुपाई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एफआईआर संख्या 33/2025 के तहत आरोपी पर धारा 69 बीएनएस, 376, 376(2)(एन) और 313 भादवि के अंतर्गत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद 13 जून को रात 8:20 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में प्रस्तुत होकर 27 जून तक की न्यायिक रिमांड की मांग की है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



Related posts

उपमुख्य विजय शर्मा के प्रयासों से बुजुर्ग महिला को मिला जीवनदान, महिला बच्चेदानी से 12 किलोग्राम का मल्टीपल ओवेरियन सिस्ट (गांठ) का हुआ सफल ऑपरेशन

Muskan Sharma

कलेक्टर ने निर्देश पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमला पहुंचे उल्टी-दस्त प्रभावित गांव गोपालभवना

Muskan Sharma

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई तिरंगा शपथ

Muskan Sharma