cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कुल 5 बैठकें होंगी आयोजित

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कुल 5 बैठकें होंगी आयोजित


रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का छठवां मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय कार्यों पर प्रमुखता से चर्चा होगी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चला था, जिसमें कुल 17 बैठकें हुई थीं। उस सत्र में राज्यपाल रमेन डेका ने अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया था और 2025-26 का बजट सदन में पेश किया गया था। उस दौरान विधायकों द्वारा कुल 1,862 सवाल लगाए गए थे, जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित प्रश्न शामिल थे।



Related posts

वोटर लिस्ट को लेकर यूपी में सियासी घमासान, सपा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

News Desk

छत्तीसगढ़ में भाई को काट डाला:जमीन विवाद में सिर पर किया कई वार; सीने में मारा तो धंसी रह गई कुल्हाड़ी

Muskan Sharma

राज्यपाल श्री डेका कृषि मंत्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए

Muskan Sharma