cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़समाचारस्थानीय समाचार

कांकेर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: दुकानदार और साथी गिरफ्तार

कांकेर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: दुकानदार और साथी गिरफ्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद आरोपी दुकानदार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय घटी जब पीड़िता शाम के समय गांव के किराना दुकान से सामान लेने आई थी। इसी बीच, दुकानदार विनोद कुमार नरेटी और एक अन्य युवक परस राम कोमरा ने पीड़िता को बंधक बना लिया और दुकान में ही दुष्कर्म किया।

पीड़िता की रात भर घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। सुबह जब पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी दी, तो परिजनों ने तत्काल भानुप्रतापपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार नरेटी (उम्र 26 वर्ष, निवासी डुवा) और परस राम कोमरा (उम्र 45 वर्ष, निवासी विनायकपुर) के रूप में की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Related posts

ग्राम उमरिया के शिविर में 383 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

Muskan Sharma

कबीरधाम जिले में दिव्यांग और 80 प्लस 527 मतदान केन्द्रों के लिए निःशुल्क 199 परिवहन की व्यवस्था

Muskan Sharma

धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा

Muskan Sharma