cgdemandium.com
छत्तीसगढ़त्योहार और परंपराएँत्योहार और विशेष दिनधार्मिक त्योहारराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

Related posts

भूपेश के सामने कार्यकर्ता बोले-5 साल हम ही प्रताड़ित रहे:राजनांदगांव में मंच से कहा- मुख्यमंत्री से मिलना मुश्किल था, आज याद आई है

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 900 से ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे,पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के घोटालों की जांच

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से आग से झुलसी सुकान्तिबाई के पैरों की सफल सर्जरी हुई

Muskan Sharma