cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से आग से झुलसी सुकान्तिबाई के पैरों की सफल सर्जरी हुई

1707641105 d11d060cfc157c6dfd3c

 

रायपुर, अंकिता शर्मा । सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके क्षेत्र के लोगों का आत्मीय संबंध है, छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर ये लोग बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं, मुख्यमंत्री भी लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं।

बगिया के कैंप कार्यालय में कुछ समय पूर्व कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी नंदकुमार चौहान ने बताया था कि उनकी पत्नी सुकांती बाई 2019 में  आग से झुलस जाने से चल-फिर नहीं सकती है l मुख्यमन्त्री श्री साय ने  सुकांती बाई के पैर के इलाज के लिए एम्बुलेंस भेज कर रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए  l

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैंप कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सुकान्ति  बाई जिनके दोनो पैर की सर्जरी हो गई है, उनसे फोन के माध्यम से हाल-चाल लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की l मुख्यमंत्री जरूरतमंद लोगों के मसीहा के रूप में सभी की सहायतार्थ कार्य कर रहे हैं l

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

अजोला नेपियर घास के बारे में दी जानकारी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

News Desk