cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़विविध ख़बरेंसमाचारसमाचार और कार्यक्रमसमारोह और आयोजनसरकारी कार्यक्रम

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई तिरंगा शपथ

photo output 4 scaled

कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वत्रंता सप्ताह में आज जिला कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को तिरंगा फहराने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ सभी कर्मचारियों को दिलाई। इस असवर पर जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान जिले में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड, देश भक्ति संगीत कार्यक्रम और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: जल्द बढ़ेगी 4 गुना सैलरी, जानें कब से मिलेगा फायदा

News Desk

ओपिनियन- आंदोलन:अब आरक्षण के लिए राजस्थान का जाट समाज आंदोलन की राह पर

Muskan Sharma

चक्रधर समारोह में गूंजा महाराजा चक्रधर सिंह का कला योगदान, राज्यपाल बोले- नई पीढ़ी तक पहुंच रही विरासत

News Desk