cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

राज्य नीति आयोग ने किया मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से नागरिकों का सुझाव आमंत्रित

GQGTpQNXYAAGrm4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया था । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को टीम इंडिया के रूप में एकजुट होकर काम करने लिए लिए कहा है । इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त एवं योजना मंत्री ने 2024-25 के बजट सत्र के दौरान घोषणा की है कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाया जाएगा।इसके लिए एक विजन डॉक्यूमेंट अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन @2047 तैयार किया जाएगा जो 01 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। इस विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य नीति आयोग को सौंपी गई है। विकसित भारत की परिकल्पना में राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक समावेशी विकास का स्तर पर्यावरणीय तरीकों से विश्व के अन्य विकसित देशों के समकक्ष लाने का लक्ष्य है। वित्त एवं योजना मंत्री ने सभी विधानसभा सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन/@2047 विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में अपना सुझाव राज्य नीति आयोग को प्रेषित करें या पोर्टल मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से अपना सुझाव दें। सभी नागरिकों से भी तीन समयावधि लघु काल 5 वर्ष मध्यकाल 10 वर्ष और दीर्घकाल 15 वर्ष  के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए 08 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें उद्योग और सेवाओं में सुधार कृषि एवं वानिकी में सुधार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य व पोषण बुनियादी ढांचे का विस्तार समाज कल्याण सुशासन स्थिरता और पुनर्योजी विकास एवं अन्य के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।प्रदेश के सभी नागरिक 30 जुलाई 2024 तक विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित अपने सुझाव https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#/home  लिंक के माध्यम से या क्यू आर कोड को स्कैन कर मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ पोर्टल के माध्यम से राज्य नीति आयोग को दे सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल का उद्देश्य है कि 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में विश्व के अन्य विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा ।

Related posts

बुध का कर्क राशि में प्रवेश, कई राशियों के लिए बदलेगा भाग्य का रास्ता

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू

Muskan Sharma

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:5-6 किमी तक स्कूटी को घसीटती ले गई पिकअप,VIDEO; 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया भिलाई21 घंटे पहले हादसे के बाद स्कूटी को 5-6 किमी तक घसीटकर ले जाती पिकअप। – Dainik Bhaskar हादसे के बाद स्कूटी को 5-6 किमी तक घसीटकर ले जाती पिकअप। दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार जीजा-साले को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पिकअप स्कूटी को 5-6 किमी तक घसीटते ले गई। सड़क पर चिंगारी निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेवई भाठा निवासी दीपक गुप्ता (30 वर्ष) और कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी निवासी चंदन गुप्ता (27 वर्ष) रविवार रात करीब 11 बजे अपने घर जा रहे थे। तभी मरोदा ब्रिज के ऊपर सामने से आ रही पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। नेवई भाठा निवासी मृतक चंदन गुप्ता अपनी पत्नी अंजली के साथ नेवई भाठा निवासी मृतक चंदन गुप्ता अपनी पत्नी अंजली के साथ स्कूटी को घसीटते 5-6 किमी दूर ले गई पिकअप टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक और चंदन दोनों के पैर कट गए। वो लहूलुहान हालत में सड़क पर ही गिर गए। स्कूटी पिकअप के सामने फंस गई। लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। स्कूटी को घसीटते हुए 5-6 किमी दूर ले गया। पूरे सड़क पर आग की चिंगारी निकलती रही। जिसका राहगीरों ने वीडियो बना लिया। नेवई भाठा निवासी चंदन गुप्ता अपनी बेटियों के साथ। नेवई भाठा निवासी चंदन गुप्ता अपनी बेटियों के साथ। 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया चंदन की पत्नी अंजली ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनकी दो बेटी 6 साल की अक्षिता और दो साल की अदिति है। वहीं चंदन के जीजा दीपक गुप्ता के तीन बच्चे हैं। इस सड़क हादसे ने 5 बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। परिजनों ने दावा किया है कि दुर्घटना के समय स्कूटी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए भी थे। इसमें कुछ रुपए पुलिस को मिले, लेकिन बाकी की रकम का पता नहीं चला है। दीपक गुप्ता की भी इस हादसे में मौत हुई है। दीपक गुप्ता की भी इस हादसे में मौत हुई है। पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल घटना का वीडियो बनाने वाले मनोज कुमार गोयल ने बताया कि उन्होंने तेज रफ्तार से बाइक चलाकर आग उगलती पिकअप का वीडियो बनाया। पिकअप चालक 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्कूटी को घसीटते हुए भाग रहा था। सेक्टर 5 में उन्हें कुछ पुलिस वाले भी मिले। लेकिन पुलिस से पिकअप को पकड़ने की बात कही, तो पुलिस वालों ने उन्हें ही वाहन को पकड़ने के लिए कह दिया। मनोज का कहना है कि यदि वो पिकअप का पीछा करते तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा चावल तस्कर होने का संदेह परिवार वालों ने आशंका जताई है कि दीपक गुप्ता कॉपरेटिव संचालक था और चंदन बर्तन बेचता था। उन्हें आशंका है कि जिस पिकअप ने उन्हें टक्कर मारी है वो चावल तस्कर की थी। इसीलिए पुलिस भी उन पर हाथ नहीं डाल रही है। भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा का कहना है कि पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। पिकअप पुलिस के सामने से गुजरी इसके बाद भी उसे नहीं पकड़ा। इससे साफ है कि पुलिस उन्हें पकड़ने की जगह भागने का मौका दे रही है। राम नगर मुक्तिधाम में किया गया जीजा-साले का अंतिम संस्कार। राम नगर मुक्तिधाम में किया गया जीजा-साले का अंतिम संस्कार। परिजनों ने किया जीजा-साले का अंतिम संस्कार चंदन गुप्ता और दीपक गुप्ता का उनके परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार किया। दोनों कमाने वाले पुरुष की जान चली गई है। घर में 5 बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों ने मांग की है कि सरकार उन्हें आर्थिक मदद दे और आरोपियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाए। खबरें और भी हैं… दूसरी सूची में नाम देख नम हुई प्रत्याशियों की आंखें: रोने लगे चंद्राकर, कहा- छोटे से कार्यकर्ता को मिला टिकट; रिकेश सेन भी हुए भावुक रोने लगे चंद्राकर, कहा- छोटे से कार्यकर्ता को मिला टिकट; रिकेश सेन भी हुए भावुक|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai – Dainik Bhaskar 1:14 दुर्ग-भिलाई दुर्ग SP ने बुलेट चलाकर निकाला फ्लैग मार्च: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पूरे शहर में घूमी पुलिस आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पूरे शहर में घूमी पुलिस|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai – Dainik Bhaskar दुर्ग-भिलाई 14 अक्टूबर को जारी हो सकती है कांग्रेस की लिस्ट: सीएम और मंत्रियों समेत 40 से ज्यादा प्रत्याशी होंगे, 65 सीटों पर सिंगल नाम तय सीएम और मंत्रियों समेत 40 से ज्यादा प्रत्याशी होंगे, 65 सीटों पर सिंगल नाम तय|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar 0:31 रायपुर रायपुर में आचार संहिता का इफेक्ट: राजनीतिक दलों के पोस्टर्स-बैनर्स हटाए गए, साइन बोर्ड पर लगे नेताओं की तस्वीरों पर लगाया स्टीकर राजनीतिक दलों के पोस्टर्स-बैनर्स हटाए गए, साइन बोर्ड पर लगे नेताओं की तस्वीरों पर लगाया स्टीकर|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar 0:38 रायपुर अवैध रूप से शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार घुमका ग्राम रमतरा में दो दिवसीय रामधुनी की हुई शुरुआत तार्रीभरदा ममता ने 155 उपवास का संकल्प लिया, अभिनंदन समारोह 28 को ममता ने 155 उपवास का संकल्प लिया, अभिनंदन समारोह 28 को|डौंडीलोहारा,daundi lohara – Dainik Bhaskar डौंडीलोहारा तामेश छग कलार समाज दुर्ग जिला कोष निरीक्षक तामेश छग कलार समाज दुर्ग जिला कोष निरीक्षक|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai – Dainik Bhaskar दुर्ग-भिलाई

Muskan Sharma