cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग छात्र अब कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

Chhattisgarh News 04 1 4


रायपुर.

दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।

उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित संशोधित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

उप संचालक संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे।



Related posts

छत्तीसगढ़ में 13 IFS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

News Desk

सरकारी शिक्षक की नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, एनजीओ के खिलाफ FIR दर्ज

News Desk

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में खनिज अनुसंधान को मिला बड़ा वैज्ञानिक सहयोग

News Desk