cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने ईद-उल-अजहा पर दीं शुभकामनाएं

3797464 untitled 12 copy

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ईद-उल-अजहा पर देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता के और मजबूत होने की कामना की है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्यौहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।” पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।

Related posts

PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया पहुंचते ही फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट, भव्य स्वागत की तस्वीरें चर्चा में

News Desk

PM मोदी की ‘मन की बात’: तेल कम खाएं, मोटापा दूर रखें—119वें एपिसोड की खास बातें, छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय ने सुना कार्यक्रम

News Desk

यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे:अब तक 24 की मौत, इनमें ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; गंगा स्नान करने जा रहे थे

Muskan Sharma