cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

कोमल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच हेतु उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर SIT का हुआ गठन

af48b3e3 8cd8 496b 9be6 b46a610c498b 1

रायपुर,। उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने ग्राम-बिरकोना, थाना-पिपरिया, जिला-कबीरधाम निवासी मृतक कोमल साहू पिता स्व.प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच के लिए एस.आई.टी. गठित किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए थे । गृहमंत्री ने प्रकरण की विशिष्टता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान हेतु 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने हेतु निर्देशित किया था जिस पर जांच कमेटी गठित किया गया है।जाँच समिति को त्वरित जाँच करने निर्देशित किया गया है l

SIT में निम्न अधिकारी रहेंगे-

  1. श्री रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा ।
  2. श्रीमती नेहा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़।
  3. ⁠श्री मोहन पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी,
    प्रभारी सीन ऑफ काईम यूनिट, जिला-दुर्ग।
  4. सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, उपुअ (अजाक), जिला-राजनांदगांव।
  5. श्री विजय मिश्रा, निरीक्षक जिला-राजनांदगांव।
  6. श्री मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक जिला-बेमेतरा

Related posts

कवर्धा वनमंडल में 65 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पारदर्शिता से हो रही परीक्षा

News Desk

कवर्धा में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने पुलिस जवानों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ सरकार का नया नियम: धान बेचना है समर्थन मूल्य पर? पहले इस पोर्टल पर नाम दर्ज कराएं, वरना बोनस भी जाएगा हाथ से, पढ़ें पूरी खबर

News Desk