cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाजीवन मंत्रत्योहार और परंपराएँसमाचार और कार्यक्रमस्थानीय समाचार

कवर्धा में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने पुलिस जवानों संग मनाया रक्षाबंधन पर्व

IMG 20240821 WA0046

कवर्धा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर आज कवर्धा जिला के नगर में उत्साह का माहौल रहा। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा इस विशेष अवसर पर नगर के महामाया मंदिर में एकत्रित होकर पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी

इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख समाजसेवी बंधुओं और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। आयोजन की शुरुआत भारत माता चौक स्थित महामाया मंदिर से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।

विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी

राखी बांधने के बाद पुलिस जवानों को मिठाई खिलाई गई और उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष रानी लक्ष्मी पाली और विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति नगर संयोजिका राजश्री राजपूत ने प्रमुख भूमिका निभाई।

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जहां एक ओर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की, वहीं दूसरी ओर पुलिस जवानों ने भी इस स्नेह और आदर के लिए आभार जताया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद उपाध्यछ रानी लक्ष्मी पाली, मातृशक्ति नगर संयोजिका राजश्री सिंह, दुर्गावाहिनी सेजल सिंह, सोनाली ठाकुर, रामेश्ववरी पाली, सीमा पाली, रानी श्रीवास, कामना पाली, संगठन के जिला मंत्री मनोज सिंह, कोषाध्यक विष्णु ठाकुर, बजरंग दल सह संयोजक हर्षित चौबे उपस्थित रहे।

Related posts

श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु

Muskan Sharma

उपवास रखने और खोलने का सही तरीका:नवरात्रि में नारियल पानी, साबूदाना और पान रखेगा सेहत का ख्याल, जानिए व्रत का डाइट प्लान

Muskan Sharma

कृष्णा बम का कवर्धा आगमन बूढ़ा महादेव में भोरमदेव दर्शन के लिए जाएंगे जल अभिषेक करेंगे

Muskan Sharma