cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात

3795173 untitled 33 copy scaled

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। नारायणपुर  जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे। 8 नक्सली ढेर – सीएम विष्णुदेव साय का माओवादी आतंक के ख़िलाफ़ कड़ा रुख़ है। माओवादियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों की मुहिम लगातार जारी है । इसी कड़ी में नारायणपुर में हमारे सुरक्षा बलों ने सघन अभियान चलाकर 8 माओवादियों को मार गिराया। इस अभियान में माओवादियों का कड़ा मुक़ाबला करते हुए एसटीएफ़ का जवान शहीद हो गया और दो जवान घायल हो गये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवान की शहादत को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये हैं।

Related posts

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

News Desk

विपक्ष में टूट का दौर तेज, NDA की ताकत बढ़ने के आसार; भाजपा ने आरोपों को किया खारिज

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Muskan Sharma