cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

पेट दर्द से परेशान महिला के पेट से निकाला गया 10kg टयूमर

3760279 untitled 15 copy

बिलासपुर। सिम्स के डाक्टरों ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय श्रेष्ठता साबित की है। यहां सफल सर्जरी कर एक महिला की जान बचाई गई। सर्जरी कर पेट से 10 किलो का टयूमर निकाला गया है।लोरमी के नारायणपुर की रहने वाली एक महिला मुन्नी बाई जायसवाल पेट दर्द से परेशान थी। पूर्व में उसके बच्चेदानी की सर्जरी हो चुकी थी। पेट दर्द से परेशान महिला ने सिम्स में चेकअप कराया। सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने महिला की सजर्री कर उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। सफल सर्जरी के बाद महिला चेकअप कराने गुरुवार को सिम्स पहुंची थी।

सर्जरी विभाग अध्यक्ष डा़ नीरज शिंदे के मार्गदर्शन में डा़ राजेंद्र कुमार सिंह, डा़ विनोद तामेश्वर, डा़ दिव्या सिंह व एनेस्थिसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डा़ राकेश निगम, डा़ श्वेता कुजूर व उनके टीम का विशेष सहयोग रहा। महिला ने बताया कि वह जीने की उम्मीद छोड़ चुकी थी। सिम्स के डाक्टरों ने सफल इलाज कर उसकी जान बचाई है।

Related posts

दुकानदार को लात घूंसों से पीटा, पत्थर से फोड़ा सिर:दुकान के सामने भीड़ लगाने से मना करने पर भड़के; जमीन पर पटका, कपड़े फाड़े

भीषण गर्मी देखते हुए सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Muskan Sharma

तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Muskan Sharma