cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दुकानदार को लात घूंसों से पीटा, पत्थर से फोड़ा सिर:दुकान के सामने भीड़ लगाने से मना करने पर भड़के; जमीन पर पटका, कपड़े फाड़े

44412815101111111110191010101010101001010101011011 1693521338

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फास्ट फूड बेचने वाले युवक के सिर पर बदमाशों ने मिलकर पत्थर से हमला कर दिया। फिर उसे घेर कर लात-घूंसों से पिटाई करते रहे। हमलावर बदमाशों की दबंगई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर पत्थर से हमला करते और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ओम कुमार देवांगन पुत्र चंद्र कुमार देवांगन सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली में रहता है। वह कोतवाली क्षेत्र स्थित अरपा रिवर व्यू चौपाटी में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। बुधवार रात करीब 8 बजे वह दुकान में ग्राहकों को सामान दे रहा था। इस दौरान वहां कुछ लड़के खड़े थे। जिन्हें उसने भीड़ लगाने से मना किया।इस हमले में युवक खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

धक्का-मुक्की कर जमीन में गिराया, फिर पत्थर से किया हमला
आरोप है कि वहां मौजूद राकेश पमनानी का भाई सोनू पमनानी आया और तेरे को क्या परेशानी हो रहा है कहकर गाली देने लगा। इसके बाद धक्कामुक्की करते हुए ओम कुमार को जमीन पर गिरा दिया और पत्थर से हमला करने लगा। उसके दोस्त भी जमीन पर गिरे युवक को घेर कर लात-घूंसों से पिटाई करते रहे। इस हमले में युवक खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
दुकान संचालक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पत्थर से हमला करते हुए दिख रहा है। वहीं, उसके दोस्त जमीन पर गिरे युवक पर लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं।

युवक को जमीन पर गिरा कर लात-घूंसे चलाते रहे बदमाश।
युवक को जमीन पर गिरा कर लात-घूंसे चलाते रहे बदमाश।

पुलिस पर लेनदेन कर मामला निपटाने का आरोप
घायल ओमप्रकाश ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इलाज कराने के बाद वह शिकायत लेकर कोतवाली थाने भी गया। लेकिन, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। उनका आरोप है कि पुलिस ने लेनदेन कर गंभीर केस को रफादफा कर दिया है। परिजनों का कहना है कि इस तरह से हमला करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related posts

कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

News Desk

यूक्रेन युद्ध पर नया खुलासा? ‘PM मोदी की पहल से टला परमाणु हमला’, बड़े दावे से बढ़ी हलचल

News Desk

कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की दिव्यांगजनों को स्कूटियां वितरित

Muskan Sharma