cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी – मुख्यमंत्री साय

3705006 untitled 9 copy 1

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। क्योंकि भाजपा ही आदिवासियों की असली हितैषी है। आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वजह से ही संभव हुआ है। श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया और आज उसका बजट छत्तीसगढ़ के बजट के बराबर है। देश के साढ़े बारह करोड़ आदिवासियों को पीएम मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम सबको आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भरी गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान का आग्रह कर रहे हैं।

श्री साय ने आज सूरजपुर के प्रेमनगर, तखतपुर के परसदा और भाटापारा के गुडेलिया में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। सरगुजा के आदिवासी बाहुल्य इलाके प्रेमनगर में सीएम साय ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है। लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अब खैर नहीं

सीएम साय तीसरी पारी में होगा देश का होगा और भी विकास तखतपुर के परसदा में आयोजित सभा में भाजपा के संकल्प पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती। श्री साय ने देशहित के लिए, गरीबों के विकास के लिए, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने का आग्रह जनता से किया। उन्होंने भरी गर्मी में भी भाजपा के लिए मतदान करने की बात जनता से कही।

3705011 untitled 10 copy

शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच करेगा EOW विभाग कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को रखा जनता के सामने

देर शाम भाटापारा के गुडेलिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार लोकसभा चुनाव में भी जनता उसको बाहर करेगी।

सीएम साय ने पूर्व भूपेश सरकार को महादेव एप घोटाले में घेरा। उन्होंने सरकारी संरक्षण और सहयोग से प्रदेश में चलाए गए सट्टे-जुए के कारोबार को छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य बताया। भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। बहुत से कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि ज्यादातर जेल की चक्की पीस रहे हैं। बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है। श्री साय ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जिसने मात्र 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बचे हुए वादों को भी उनकी सरकार सांय-सांय पूरा करेगी, क्योंकि भाजपा सरकार की नीति भी ठीक है, नियत भी ठीक है। आप सबके आशीर्वाद से हम सब छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे। श्री साय ने भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए कहा कि वे सुख-दुःख के साथी हैं, आठ बार के विधायक, राजनीती के अपराजेय योद्धा, जनप्रिय नेता हैं। उनको सांसद बनाना है, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

मोबाइल से किया सम्मेलन को संबोधित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाटापारा की सभा के पश्चात मोबाइल से जांजगीर के भाटापारा में सूर्यवंशी समाज के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इस समाज को भगवान श्रीराम का वंशज बताया और कहा कि सूर्यवंशी समाज की सनातन धर्म पर आस्था स्तुत्य है। उन्होंने धर्म-कर्म के क्षेत्र में समाज के द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की तारीफ की। श्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें समाज के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला। लोकसभा में चुनाव में भी आपका सहयोग और आशीर्वाद मिले, यह आग्रह आप सभी से करता हूँ।

Related posts

कोरई में पानी की समस्याओं से निजात, अब हर घर में नल से जल

Muskan Sharma

CGPSC ने 246 पदों के लिए निकाली भर्ती, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पद शामिल,1 दिसंबर से आवेदन शुरू

News Desk

रंग-गुलाल और पिचकारी व्यवसायियों को सड़क किनारे दुकान नही लगाने की समझाईस, पुलिस रख रही नजर

Muskan Sharma