cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

2000 करोड़ के शराब घोटाले मामलें में कारोबारी विधु गुप्ता गिरफ्तार

3705048 untitled 15 copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया है. विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है. आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर पर यूपी एसटीएफ ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है. विधु गुप्ता से पूछताछ करने ईडी या ईओडब्लू रायपुर की टीम नोएडा जा सकती है. बता दें कि शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है

Related posts

पेंशन का मामला, 3 सालों से भटक रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर

Muskan Sharma

बस्तर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बोधघाट थाना प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ घोषित

News Desk

छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास बिज़नेस आइडिया की कमी नहीं: सरकार ने तैयार किया युवा उद्यमियों के लिए सपोर्ट सिस्टम – मुख्यमंत्री श्री साय

News Desk