cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

रंग-गुलाल और पिचकारी व्यवसायियों को सड़क किनारे दुकान नही लगाने की समझाईस, पुलिस रख रही नजर

3613829 untitled 37 copy

अगामी होली पर्व के मद्देनजर शहर में सुगम एवं निर्बाध रुप से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात पुलिस को निर्देश दिये गए हैं। जिस पर डीएसपी. ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा द्वारा यातायात स्टॉफ के साथ शहर के सदर मार्ग, मुख्य मार्ग के किनारे व्यवसायियों द्वारा रंग, गुलाल, पिचकारी की दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों को मार्ग में दुकान ना लगाने की समझाईश दिये गये।

गावों एवं बाहर से शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी ना हो। उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा को निर्देश दिये थे जिस यातायात पुलिस की टीम के साथ मार्ग किनारे रंग, गुलाल, पिचकारी का दुकान लगाने वाले व्यवसायियों को मार्ग किनारें दुकान ना लगाने एवं ग्राहकों का रोड में वाहन खड़ी ना करने देने की समझाईश दिया गया। होली त्यौहार पर हुदंग करने वाले वाहन चालकों पर निगाह रखने शहर के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरा की मरम्मत कराई जा रही है, जिससे दुर्घटना रहित यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी ना हो।

Related posts

CG में शिक्षकों की मनमानी उजागर, उपस्थिति बिना वेतन और पढ़ाई से वंचित छात्र

News Desk

​जिले में कुल 96 समितियां सक्रिय: 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों तक सीधी पहुँच

News Desk

कवर्धा में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग:एन्युअल डे रिहर्सल के लिए पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम जा रहे थे बच्चे; सभी सुरक्षित

Muskan Sharma