cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण, पेड न्यूज, राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार को चिन्हिंत करने के संबंध में दी जानकारी

WhatsApp Image 2024 03 21 at 5.38.12 PM

कवर्धा। लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति एवं एमसीएमसी कमेटी के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स प्रमोद शुक्ला द्वारा समिति के सदस्यों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए मापदंड की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मीडिया प्रमाणन के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय व निर्वाचन आयोग के निर्देश, प्रमाणन के आधार, समिति का अधिकार क्षेत्र, मीडिया प्रमाणन की आवश्यकता, मीडिया निगरानी, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित अन्य विषय पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त, सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी गुलाब डड़सेना, सहायक सूचना अधिकारी निखलेश देवांगन, निर्वाचन सुरपवाईजर श्री चंद्राकर सहित एमसीएमसी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज: कवर्धा में नकली नोट कांड का भंडाफोड़, 500 के फर्जी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, उड़ीसा नेटवर्क से जुड़े तार!

News Desk

भोरमदेव पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को भाग लेने कलेक्टर ने किया आग्रह

Muskan Sharma

अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में 50 हजार से अधिक कांवड़ियों ने ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

Muskan Sharma