cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

भोरमदेव पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को भाग लेने कलेक्टर ने किया आग्रह

65c44527 5354 41e6 b488 441c63d33825 1

कवर्धा । सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने नागरिकों को संदेश प्रसारित किया है।

कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा है कि “प्रिय नागरिकगण, जैसा कि आपको विदित ही है कि सावन माह के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्ष कवर्धा शहर के प्रसिद्ध बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव शिव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के समस्त नागरिकों द्वारा भाग लिया जाता है।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। आप समस्त प्रिय नागरिकगणों से अपील है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।“

Related posts

शिक्षा विभाग ने की प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई, शराबखोरी से नहीं आ रहा था बाज

Muskan Sharma

दिवाली से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल तय, गृह विभाग ने तैयार की रूपरेखा

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लालपुर धाम और सेतगंगा में गुरु घासीदास जयंती एवं मेले में हुए शामिल, महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात

News Desk