cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

राशनकार्ड: नवीनीकरण के लिए 10 हजार ने नहीं किया आवेदन

206 170902618765ddab8b3647f 27febkawardha01

 कवर्धा

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशनकार्ड के नवीनीकरण का काम 15 मार्च तक बढ़ाया गया है। कबीरधाम जिले में अब तक 92 प्रतिशत कार्ड का नवीनीकरण हो गया है। किसी भी कार्ड को रिजेक्ट नहीं किया गया है। कुल 2.50 लाख के करीब राशनकार्ड हैं। इनमें 10 हजार कार्डधारियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है।

डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके संबंध में राशन दुकानों से जानकारी ली गई है। इनमें ज्यादातर लोग पलायन व मृत्यु वाले हैं। केवाईसी की समस्या का निराकरण किया जा रहा है। पलायन करने वाले कार्डधारियों को राशन दुकानों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। वहीं मृत्यु वाले कार्डधारी का नाम काटा जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण के बाद अब वितरण भी शुरू हो गया है। जनपदों के माध्यम से राशनकार्ड को संबंधित ग्राम पंचायतों व राशन दुकानों में भेजा जाएगा, जहां से हितग्राही अपना कार्ड ले सकते हैं। निकाय क्षेत्र के कार्यालय या राशन दुकानों से नए कार्ड को ले सकते हैं। शत-प्रतिशत हितग्राहियों के राशन कार्ड का नवीनीकरण हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

नया कार्ड आने तक पुराने कार्ड से राशन ले सकेंगे जिले में 2.50 लाख से अधिक कार्डधारी हैं। इन लोगों तक कार्ड पहुंचाने में एक माह लग सकते हैं। क्योंकि कार्ड का प्रिंट कर सबसे पहले जनपद व निकाय कार्यालय में भेजा जा रहा है।

जब तक नए राशनकार्ड संबंधित हितग्राही को नहीं मिलता वे पुराने कार्ड से अपना राशन ले सकते हैं। फरवरी में लोगों ने अपने पुराने कार्ड से ही राशन का उठाव किया है। मार्च में भी पुराने कार्ड से राशन ले सकते हैं। आमतौर पर जिले की सभी दुकानों में राशन का उठाव 1 से 10 तारीख के बीच सबसे ज्यादा होता है। इसके बाद भीड़ कम हो जाती है।

Related posts

भीषण गर्मी को देखते निरंतर पानी सप्लाई करने के निर्देश

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा में जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन

News Desk