cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंच

नेता की धमकी के बाद हटाए गए DSP:अंबिकापुर में विधायक के भाई ने कहा था- तेरे को देखना पड़ेगा, याद रखेगा

comp 11 51709051581 1709094471

सरगुजा जिले में विधायक के भाई की धमकी के बाद लखनपुर थाना के प्रभारी थानेदार डीएसपी शुभम तिवारी को हटा दिया गया है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के भाई विजय अग्रवाल ने मंगलवार को धमकी भरे लहजे में DSP को कहा था कि तेरे को देखना पड़ेगा, याद रखेगा। जिसके बाद एसपी ने शाम तक नए थानेदार की नियुक्ति भी कर दी है।

पूरा मामला कोयला चोरी और डकैती केस में ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजने से जुड़ा है। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने फर्जी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मंगलवार को लखनपुर थाने घेराव किया गया था। इसी दौरान विधायक के भाई ने DSP को धमकी दी थी।

लखनपुर थाने में नए थानेदार की नियुक्ति आदेश जारी।
लखनपुर थाने में नए थानेदार की नियुक्ति आदेश जारी।

प्रशिक्षण अवधि पूरी, विवाद के बाद हटे

इस विवाद के बाद लखनपुर थाने में नए टीआई की पोस्टिंग सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने कर दी है। प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी को मुक्त कर दिया गया। थाना प्रभारी के रूप में किसी की पदस्थापना नहीं होने के कारण वे फिलहाल लखनपुर थाने के टीआई का प्रभार भी देख रहे थे।

प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी को लखनपुर थाना टीआई का प्रभार 3 दिसंबर 2023 को दिया गया था। दो माह की प्रशिक्षण अवधि 6 फरवरी 2024 को पूरी हो गई थी। उन्हें अभियोजन कार्यालय में प्रशिक्षण का आदेश जारी हो गया था।

थाना प्रभारी के समक्ष निकाली भड़ास।
थाना प्रभारी के समक्ष निकाली भड़ास।

पुलिस पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप

थाने के घेराव में ग्रामीणों के साथ पहुंचे भाजपा नेता ने डीएसपी को धमकाया। भाजपाइयों और ग्रामीणों ने कहा कि SECL के सब एरिया मैनेजर के इशारे पर पुलिस फर्जी केस दर्ज कर रही है। मामले को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल ने SDOP अखिलेश कौशिक से फोन पर चर्चा भी की। इस पर SDOP ने आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।

डीएसपी को धमकाते भाजपा नेता

Related posts

सूरजपुर में कार से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, पर्यटन स्थल पर युवकों की लापरवाही आई सामने

News Desk

पिछले कुंभ से दोगुनी ट्रेनों के साथ महाकुंभ की भव्य तैयारी

News Desk

स्कूलों के समय में बदलाव, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को मिली सौगात

News Desk