cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

आदिवासी बोले: प्रार्थना से स्वस्थ हुए, आर्थिक स्थिति सुधरी

206 170904158965dde7b58355b 27fabbmt08 1

थानखमरिया

जिले के नगर पंचायत थान खम्हरिया के वार्ड क्र. 13 में पांच गोंड आदिवासी परिवार के करीब 25 लोगों के धर्मांतरण की जानकारी लगने पर प्रभारी तहसीलदार प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू तथा थाना प्रभारी राकेश साहू ने स्थल निरीक्षण कर परिवारों वालों से बयान लिए।

जांच दल ने प्रार्थना सभा स्थल का निरीक्षण किया। जहां एक प्रधानमंत्री आवास पर क्रास चिन्ह पाया गया। जांच दल ने लांभा सोनवानी, बासमुंद जोगी, लता जोगी, मुरली जोगी, देवकी छेदैया, लता तथा राधिका के बयान दर्ज किए। जांच दल की मानें तो सभी लोगों ने प्रार्थना करने से स्वास्थ्य में सुधार होने, आर्थिक हालात सुधरने जैसे कारणों से धर्म परिवर्तन करने की बात अधिकारियों को बताई।

नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू ने बताया कि नगर पंचायत थान खम्हरिया क्षेत्र के वार्ड क्र 13 में धर्म परिवर्तन के मामले पर प्रार्थना सभा स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां एक भवन में क्रास चिन्ह पाया गया। साथ ही प्रकरण को उच्च अधिकारी को अवगत कराया जायगा। आगे की कार्रवाई अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी।

Related posts

Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में में कैबिनेट की बैठक शुरू

News Desk

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

News Desk

‘सेवा भाव और समर्पण से करें जनसेवा’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया विकास का मंत्र

News Desk