cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त:कवर्धा में दूसरी बड़ी कार्रवाई; 3 दिन पहले भी 15 करोड़ का गांजा मिला था

untitled 3 1708398425

ट्रक में दालों का छिल्के के बीच छुपा रखा था गांजा

पुलिस को ट्रक ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसलिए ट्रक में भरे माल के चेकिंग की गई, तो उनके बीच 13 बोरियों में गांजा मिला। जिसका वजन 334 किलोग्राम पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं।

ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था गांजा

पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम शमीम बताया है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मैनपुरी का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। आरोपी के मोबाइल नंबर से तस्करी के मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।

Related posts

मुंगेली की सुनीता साहू के परिवार को मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बच्चों की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

News Desk

पुलिस परिवार के बच्चों को स्कूल आने-जाने मिली बस की सुविधा

बस्तर से राजधानी तक विकास की लाइन: छत्तीसगढ़ में रेलवे को मिली नई रफ्तार, सीएम विष्णु देव साय ने जताया केंद्र सरकार का आभार

News Desk