cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

ऐसा पहली बार…:ड्रोन से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से 40 किमी दूर उदयपुर पीएचसी भेजी गई दवाइयां

orig 2 1 1708374446

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज देश में उन 25 अस्पतालों की लिस्ट में शामिल हो गया है जहां ड्रोन की सहायता से दूसरे अस्पताल में दवा की सप्लाई की गई। सोमवार को इसका परीक्षण सफल रहा। इसमें ट्रायल के तौर पर ड्रोन के जरिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से पीएचसी उदयपुर में एक किलो दवा की सप्लाई की गई। वहां ड्रोन के माध्यम से सैंपल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए।

ड्रोन ने 27 मिनट में 40 किमी की दूरी तय की। मेडिकल कॉलेज के डीन के अनुसार 660 मेडिकल कॉलेज में से सिर्फ 25 कॉलेजों को ही यह तकनीक भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन ने दी है, जिसमें अंबिकापुर का मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

  • इस तरह सप्लाई करने वाला देश का 25वां अस्पताल बना
  • महिला समूह की दो दीदियों ने किया इस ड्रोन का संचालन
orig 1 1 1708374440

इसके लिए दिल्ली में ट्रेनिंग
दो स्व-सहायता समूह की ड्रोन दीदीयों को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। इसमें से सैंपल लोडिंग एवं अनलोडिंग के कार्य के लिए एक को उदयपुर एवं अन्य एक अम्बिकापुर के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

Related posts

रेल नेटवर्क का विस्तार छत्तीसगढ़ के संतुलित और समावेशी विकास का मजबूत आधार बनेगा : मुख्यमंत्री साय

News Desk

मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ:स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल

News Desk

‘हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके’ प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री श्री साय

News Desk