cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

स्टापडैम निर्माण पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप

206 170748453165c62573ce31a 09fabkwd33

कूकदूर

वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामठी में जल ग्रहण मिशन मद से लाखों रुपए की लागत से जल संवर्धन के लिए स्टाफ डैम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण को लेकर किसी प्रकार से कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे कार्य के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं है। वहीं गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठा रहे है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ताहीन सामान का उपयोग किया जा रहा है। कामठी निवासी बृज बघेल ने बताया कि पंडरिया ब्लाक के वनांचल ग्राम पंचायत कामठी के मंगलू पारा के पास नाले में कृषि विभाग द्वारा स्टाप डेम बनाया जा रहा है। निर्माण स्थल पर निर्माण एजेन्सी द्वारा किसी भी प्रकार का सूचना संबंधी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। निर्माण शुरू होने के बाद से ही अधिकारी देखने तक नहीं आते। कर्मचारियों के भरोसे पर निर्माण किया जा रहा है। स्टाप डेम के बेस में जंगल से पत्थर लाकर खपाया जा रहा है।कंक्रीट से बेस तैयार करने के स्थान पर जंगल से लाए, पत्थर को डालकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया जा रहा है। इस संबंध में कृषि विभाग के सर्वेयर लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पीचिंग का काम जारी है जिसमें जंगल से लाए पत्थर को लगाया जा रहा है। वही वन विभाग पूर्व पंडरिया के एसडीओ सुयश दीवान ने निर्माण के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रहे है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 4 लोगों ने युवक को मारकर गाड़ा:धान कटाई के पैसे और पुरानी रंजिश में मर्डर; कब्र खोदकर निकाली गई लाश

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की

Muskan Sharma

बुलेट ट्रेन का इंतजार खत्म! 15 अगस्त से होगी शुरुआत, 12 स्टेशनों पर ठहराव और 600 KM का सफर 2 घंटे में

News Desk