cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

जन चौपाल: एसपी ने असामाजिक तत्वों को बुलाकर लगाई फटकार

206 170748555065c6296e25f08 09fabkwd34

कवर्धा

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव शुक्रवार को पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चचेड़ी में पुलिस जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बनाकर बेहतर समाज के निर्माण करने की बात कही। बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने आग्रह भी किया। साथ ही गांव में असामाजिक प्रवृत्ति के लोग जो, अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा की बिक्री करते हैं, उनके विषय में जानकारी ली। ग्रामीणों ने कुछ लेागों के नाम एसपी को बताया। जिस पर एसपी ने तत्काल कार्यवाही करने थाना प्रभारी को निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ असामाजिक कार्य में लिप्त लोगों को जन चौपाल में बुलाकर सख्त हिदायत दी। साथ ही दोबारा किसी भी अपराध में शामिल न होने की बात कही।

Related posts

कोल्ड वेव की चपेट में कबीरधाम: तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा, चिल्फी में ओस की बूंदों से फैली बर्फ की चादर!

News Desk

विधानसभा मानसून सत्र: 13 जुलाई को कांग्रेस और भाजपा विधायक दलों की अहम बैठकें

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम भोंदा में नवनिर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर वहां पढ़ने वाले बच्चों के साथ लोकार्पण किया

Muskan Sharma