cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने नवागांव चौक से कब्जा हटाने की रखी मांग

206 170695118865be021409e1b 3febkawardha3

ग्राम पंचायत नवागांव मेन रोड चौक के पास घास जमीन को कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। बताया गया कि उक्त भूमि स्कूल व खेल मैदान के लिए सुरक्षित है। कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई थी। जहां उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर उक्त स्थान पर व्यवसायिक परिसर निर्माण कर सभी समाज के लोगों के व्यवसाय करने के लिए आंवंटन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नवागांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर, एसपी व एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अतिक्रमण हटा कर जमीन को मुक्त कराने मांग की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सोहन शिवोपासक, पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

कोल्ड वेव की चपेट में कबीरधाम: तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंचा, चिल्फी में ओस की बूंदों से फैली बर्फ की चादर!

News Desk

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आगरपानी में 96 लाख 96 हजार के कृषि परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

News Desk

रायपुर: ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने करघे को बनाया कमाई का जरिया, आत्मनिर्भरता की मिसाल

News Desk