cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने नवागांव चौक से कब्जा हटाने की रखी मांग

206 170695118865be021409e1b 3febkawardha3

ग्राम पंचायत नवागांव मेन रोड चौक के पास घास जमीन को कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है। बताया गया कि उक्त भूमि स्कूल व खेल मैदान के लिए सुरक्षित है। कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई थी। जहां उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर उक्त स्थान पर व्यवसायिक परिसर निर्माण कर सभी समाज के लोगों के व्यवसाय करने के लिए आंवंटन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नवागांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर, एसपी व एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अतिक्रमण हटा कर जमीन को मुक्त कराने मांग की। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सोहन शिवोपासक, पंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

ब्रेकिंग: अप्रैल और मई के बिजली बिल में घरेलू उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, FPPAS शुल्क खत्म!

News Desk

सभी के लिए आवास : मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ

News Desk

छत्तीसगढ़ में अब तक 548.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma