cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस विधायक इंद्र साव के PSO ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी


बलौदाबाजार। भाटापारा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने रविवार दोपहर आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक PSO डिगेश्वर गागड़ा ने अपने सरकारी निवास की छत पर जाकर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना विधायक इंद्र साव के आवास के सामने स्थित PSO के सरकारी निवास की है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि सर्विस राइफल जब्त कर ली गई है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।



Related posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा (Korba Major Accident): जोरदार भिड़ंत के बाद 20 फीट खाई में गिरी बस, ऊपर से गिरा ट्रेलर, 35 यात्री दबे

Muskan Sharma

बलरामपुर में 17 लावारिस वाहनों के मालिकों की खोज, मंगाया दावा आपत्ति, नही मिलने पर होगी वाहनों की नीलामी

Muskan Sharma

धनतेरस पर गन्ना किसानों को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सौगात: 11.09 करोड़ का बोनस, बलराम सदन का लोकार्पण और रियायती शक्कर वितरण की शुरुआत

News Desk