cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल


बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और बच्चे को चोटें आई हैं। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

रायपुर से बलौदाबाजार लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से रायपुर से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। महिला बलौदाबाजार के एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत थी। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी ट्रक चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Related posts

बोरी में मिली लाश का खुलासा: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

News Desk

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक बच्ची की मौत, 10 से अधिक घायल

Muskan Sharma

Chhattisgarh Breaking News: ATS जांच में नाबालिगों की डार्क वेब पर हथियार खोज और विदेशी हैंडलर्स से कनेक्शन का बड़ा खुलासा; ‘ISIS Raipur’ इंस्टा मॉड्यूल पर जांच तेज

News Desk