cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक बच्ची की मौत, 10 से अधिक घायल

IMAGE 1723378088

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर लोगों में चीख पुकार मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

 

Related posts

सरकार का अनुरोध ठुकराकर राहुल गांधी बोले, पहले इन मुद्दों पर होगी चर्चा तभी सदन चलेगा

News Desk

सुबह 8 बजे से 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होगी मतगणना, CEO ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Muskan Sharma

CM विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश, बोले- गांवों का विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव

News Desk