cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम


अंबिकापुर। मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थी। हादसे के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल रामेन डेका दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर थे और सोमवार को उनका प्रवास मैनपाट में था। हादसा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के उल्टापानी इलाके में हुआ, जहां महिला अपने भाई के घर से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला वहां से गुजर रहा था और महिला काफिले की एक गाड़ी की चपेट में आ गई।

घटना के तुरंत बाद घायल महिला को पहले नर्मदापुर अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द

इस दुर्घटना के बाद राज्यपाल रामेन डेका का सैनिक स्कूल में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कवर्धा विधानसभा में तीजा उत्सव का भव्य समापन, माताएँ-बहनें बड़ी संख्या में हुईं शामिल

News Desk

IED ब्लास्ट कर TI की गाड़ी को उड़ाने की कोशिश:बीजापुर में बाल-बाल बचे फरसेगढ़ थाना प्रभारी; कार को पहुंचा नुकसान

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर

News Desk