cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों किडनैप के बाद ने BJP नेता को मौत के घाट उतारा, शव सड़क पर मिला

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों किडनैप के बाद ने BJP नेता को मौत के घाट उतारा, शव सड़क पर मिला


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और हत्या कर दी. मंगलवार की रात को बीजेपी नेता की हत्या कर सड़क पर उसके शव को फेंक दिया. बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

घर से किडनैप कर ले गए नक्सली 

बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बीच बीजापुर जिले में नक्सली लगातार दहशत फैला रहे हैं. यहां मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. मंगलवार को फिर से ऐसा ही हुआ. जिले के कुटरु थानाक्षेत्र के सोमनपल्ली गांव के रहने वाले ग्रामीण  मान्डो राम कुड़ियाम की निर्मम हत्या कर दी.

मंगलवार की रात को नक्सली करीब 9 बजे मान्डो राम के घर पहुंचे और उसे घर से किडनैप करके ले गए. गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसका मर्डर दिया.

पुलिस की मुखबिरी का लगाया है आरोप 

मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता है. इसकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं. इस पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है. भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है.

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

Saint Kabir’s Words Unite The Society: संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

42 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की हुई घोषणा

News Desk

धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर ₹1.31 करोड़ का नुकसान, खरीदी केंद्र के दो जिम्मेदार गिरफ्तार

News Desk