cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

फोरेंसिक टीम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में मौजूद, हिंसक घटना की जांच जारी

3783492 untitled 26 copy

बलौदाबाजार। जैतखाम विवाद पर सतनामी समाजके प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बलौदा बाजार कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी हुई थी. घटना की जांच करने आज रायपुर से पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम बलौदा बाजार पहुंची है. बता दें कि जैतखाम तोड़फोड़ के बाद सतनामी समाज सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. इस दौरान हिंसा भड़क उठी. प्रदर्शनकारियों में शामिल असामाजिक तत्वों ने कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया.

100 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार – इस आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है. फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बन की तैनाती की गई है. साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा  ने स्थानीय नेताओ और रहवासियों को अलसुबह तक बैठक लेकर शांति बनाए रखने की अपील की है.

Related posts

नए साल के पहले दिन ही सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिया शासकीय कामकाज में कसावट लाने का मंत्र

News Desk

विष्णु भैया के घर में तीजा-पोरा की धूम: पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सजा आंगन, माताओं और बहनों को मायके में मिलेगी महतारी वंदन की उपहार!

Muskan Sharma

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव जल्द? दिग्गज नेताओं पर टिकी नजरें, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम भी तैयार

News Desk