cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

85 वर्ष की महिला केशरी गुप्ता ने घर पर बैठ कर किया मतदान, जिलेवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की

75621446 251c 4dbf b3f2 28bfa814c818 1

कवर्धा, 15 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को सुविधाएं प्रदान की गई है।

कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला निवासी 85 वर्ष की महिला श्रीमती केशरी गुप्ता ने घर पर बैठकर मतदान किया। उन्होंने जिलेवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने भी अपील की। भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे दृष्टिगत करते हुए ऐसे वोटर्स को आयोग द्वारा डोर-टू-डोर वोटिंग की सुविधा प्रदान करते हुए

डाक मतपत्र से मतदान आज से किया जा रहा है।
श्रीमती केशरी गुप्ता ने अपने घर पर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब उनके घर में निर्वाचन कराने मतदान दल पहुंचा तो चर्चा का विषय बना रहा।

उन्होने चर्चा करते हुए बताया कि घर बैठे मतदान करने का यह उनका जीवन का सुखद पल था। मतदान करने के बाद उस बुजुर्ग महिला ने जिलेवासियों से आगामी 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की है। इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा मिलने से 85 वर्ष से ऊपर और 40 प्रतिशत से उपर दिव्यांग जनों को बहुत राहत और सुविधा मिल रही है। मतदान की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।

Related posts

किराए के मकान में मिली तीन दिन पुरानी लाश, इलाके में मची सनसनी – हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

News Desk

आदिवासी बोले: प्रार्थना से स्वस्थ हुए, आर्थिक स्थिति सुधरी

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

News Desk