cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

उत्कर्ष का हो यह नववर्ष – BJP : प्रदेश अध्यक्ष देव ने छत्तीसगढ़वासियों को नववर्ष-2026 की बधाई और शुभकामनाएँ दी

IMG 20260101 WA0011


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष पर बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि आने वाला नववर्ष उत्कर्ष का हो। छत्तीसगढ़ महतारी के आँचल में सुख- समृ‌द्धि, विश्वास, सफलता, आरोग्य, सबको जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और आनंद के वास वाला हो। श्री देव ने कहा कि हम सब मिलकर पवित्र जनादेश की भावनाओं को आत्मसात् करके एक नए छत्तीसगढ़ की रचना और उसे सँवारने के लिए संकल्पित हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण का जो नया सूर्योदय हुआ है, उसके आलोक में अब एक नया छत्तीसगढ़ आकार लेने जा रहा है। नक्सलवाद के जड़ से सफाए के संकल्प की सिद्धि और ‘महतारी गौरव वर्ष’ में महिलाओं का सर्वतोमुखी सशक्तीकरण प्रदेश में एक नया प्रतिमान गढ़ने जा रहा है। श्री देव ने कहा कि सन् 2026 में प्रदेश की सरकार विश्वास के नए आलोक में छत्तीसगढ़ को सँवारने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब नए साल की बेला पर इसी संकल्प से जुड़ें।



Related posts

आत्मानंद स्कूल से TC वापस ले रहे स्टूडेंट्स, टीचर नहीं

sbskawardha

सुकमा में कौशल विकास से बदली जिंदगी, आत्मसमर्पित युवा बन रहे आत्मनिर्भर

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

News Desk