cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

ब्रेकिंग: कवर्धा में मिनीमाता चौक के पास मिला 7 माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग: कवर्धा में मिनीमाता चौक के पास मिला 7 माह का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी


कवर्धा। जिले में आज सुबह एक चौंकाने वाली और संवेदनशील घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। मिनीमाता चौक से घुघरी रोड की ओर एक भ्रूण का शव पड़े होने की सूचना सुबह करीब 7:00 बजे डायल 112 को मिली।

सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि लगभग 7 माह के भ्रूण अवस्था में एक शिशु का शव वहां पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया।

कवर्धा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उन्होंने बताया कि आगे की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

कवर्धा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह मामला जिले में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण को यहां किसने और क्यों फेंका।



Related posts

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण, अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

News Desk

5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे CM बने पुष्कर सिंह धामी, कई बड़े फैसलों का जिक्र

News Desk

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कल रायपुर आगमन, विशेष कार्यक्रम आयोजित

News Desk