cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

राज्य के 3 साल से गायब 66 गैरजिम्मेदार डॉक्टरों , स्वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किया नोटिस

3852612 untitled 31 copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गैरजिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. स्वास्थ्य विभाग ने कई दिनों से ड्यूटी से गायब रहने वाले राज्य के 66 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है नोटिस में सभी डॉक्टरों से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछा गया है. ऐसा नहीं किए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है. मामले में अनुपस्थित डॉक्टरों की विभागीय जांच होने और आरोप सही पाए जाने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, कार्यालय प्रमुख से प्राप्त जानकारी अनुसार आप अपने पदस्थापना स्थल से दिनांक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है. ऐसे शासकीय सेवको के विरूद्ध छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र कमांक एफ 3-1/2014/1-3 10.02.2015 में उल्लेख है कि “एक माह या उससे अधिक समय तक अनाधिकृत अनुपस्थित को सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के नियम 27 सहपठित मूलभूत नियम 17-ए के अधिन सभी उद्देश्यों के लिए सेवा से व्यवधान माना जावे. ऐसे शासकीय सेवक का किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किये जावे. साथ ही ऐसे शासकीय सेवकों के विरूद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत तत्काल “दीर्घशास्ति” के लिये विभागीय जांच संस्थित की जावे. इसका निराकरण अधिकतम 6 माह की समायावधि में कर लिया जावे

Related posts

स्कूलों के लिए अलर्ट: 10वीं-12वीं में मनमर्जी से प्रवेश नहीं, माशिमं ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

News Desk

Rare Honey Badger: दुर्लभ हनी बैजर की मरवाही रेंज में मौजूदगी से बढ़ी जैव विविधता की उम्मीद

News Desk

कोरबा में रज्जाक पर प्रशासन का शिकंजा, भाजपा नेता पर हमला पड़ा भारी, जमींदोज हुआ अवैध साम्राज्य

News Desk