cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब तक 548.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

img 7113 1

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 548.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 29 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1317.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 202.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 329.4 मिमी, बलरामपुर में 463.2 मिमी, जशपुर में 352.0 मिमी, कोरिया में 345.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 477.8 मिमी, बलौदाबाजार में 630.3 मिमी, गरियाबंद में 614.4 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 536.5 मिमी, मुंगेली में 560.2 मिमी, रायगढ़ में 416.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 498.8 मिमी, सक्ती में 380.3 कोरबा में 616.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.1 मिमी, दुर्ग में 351.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 452.8 मिमी, राजनांदगांव में 638.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 730.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 420.4 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.7 मिमी, बस्तर में 673.1 मिमी, कोण्डागांव में 649.5 मिमी, कांकेर में 834.9 मिमी, नारायणपुर में 723.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 769.9 मिमी और सुकमा जिले में 884.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related posts

सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त

News Desk

लोन वर्राटु हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मुलाकात, परिवार की बहनों ने बांधी राखी

Muskan Sharma

आरक्षण विवाद सुलझाने छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Muskan Sharma