cgdemandium.com
जीवन मंत्र

4 लाख लोगों पर हुई स्टडी- दौड़ना ज्यादा फायदेमंद:रोज 25 मिनट की दौड़ से 8 साल तक मौत का जोखिम 35% कम होता है

runn 1700176913

उम्र बढ़ाने के लिए चलने की तुलना में दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है। साल 2011 में ताइवान के शोधकर्ताओं ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के जोरदार व्यायाम (जैसे जॉगिंग या दौड़ना) और मध्यम व्यायाम (जैसे तेज चलना) पर अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि नियमित रूप से पांच मिनट की दौड़ लगाने से लोगों का जीवन काल 15 मिनट की सैर करने के बराबर बढ़ जाता है।

अध्ययन से ये भी पता चला कि नियमित 25 मिनट की दौड़ लगाने और 105 मिनट की सैर करने से अगले आठ सालों के दौरान मृत्यु का जोखिम लगभग 35% कम हो जाता है।

स्पीड 9 किमी प्रति घंटे से दौड़ने वालों पर स्टडी हुई

2014 में आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी में शारीरिक गतिविधि विज्ञान के प्रोफेसर डक-चुल ली और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन से पता चला कि नियमित तौर से 9 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे धीमी गति से जॉगिंग करने वाले पैदल चलने वालों और गतिहीन लोगों की तुलना में 30% ज्यादा फिट थे। अगले 15 सालों में इन लोगों में मौत का जोखिम भी 30% कम था।

तेज चलने से लाभ, क्योंकि सांस लेने की दर बढ़ जाती है

थोड़ी बहुत गतिविधियों करना पूरी तरह से गतिहीन रहने की तुलना में ऑक्सीजन की मात्रा को सुधार सकता है।

हालांकि, बड़ा लाभ तब मिलता है जब आप तेजी से चलना शुरू करते हैं। इससे आपकी हृदय और सांस लेने की दर बढ़ जाती है।

Related posts

बलौदाबाजार जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

Muskan Sharma

महिला आरक्षण के लिए क्या राज्यों की सहमति जरूरी:2026 से पहले क्यों लागू नहीं होगा; विधेयक से जुड़े जरूरी

Muskan Sharma

परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न

Muskan Sharma