cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

गन्ने व अरहर के खेतों में घूम रहे हैं दल के 6 हाथी

dbcl 170022049965574e53b939a 17novkawardha5

अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) से आए दल में शामिल 6 हाथी पिछले 3 दिन से नगर के एक किलोमीटर के दायरे में घूम रहे हैं। हाथियों का दल बुधवार रात से समरूपारा व सेमरकापा पहुंचे हुए हैं। बुधवार सुबह हाथी ने एक किसान को दौड़ाया था और पाइप को भी तोड़ दिया था।

इसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार पदचिन्हों का पीछा कर रही थी। दो दिन तक हाथी वन विभाग की टीम को नहीं दिखा। वहीं शुक्रवार को हाथियों के समूह को वन विभाग के कर्मियों ने देखा। हाथी सेमरकापा के अरहर के खेतों में घूम रहे हैं। उक्त जगह पर गन्ने, अरहर व धान की फसल लगी हुई हैं। इसमें हाथियों का दल छिपा है। नगर के एक किलोमीटर के दायरे में हाथियों के समूह के मौजूद होने के कारण आसपास के लोगों में डर बना हुआ है। वहीं किसान अब खेत जाना बंद कर दिए हैं। वन विभाग के एसडीओ सुयशधर दीवान ने बताया कि शुक्रवार को हाथियों के दल को कर्मचारियों ने देखा है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर फसल लगे होने के कारण हाथी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

दल में कुल 6 हाथी हैं, जिसमें 4 व्यस्क और दो बच्चे शामिल हैं। हाथी का एक बच्चा ज्यादा ही छोटा है, जिसकी सुरक्षा के लिहाज से हाथी मूवमेंट नहीं कर रहे हैं। खाने के लिए कुछ समय ही बाहर निकलते हैं। इसके बाद फसल में छिप जाते हैं। आमतौर पर हाथी प्रतिदिन शाम के समय मूवमेंट करता है। लेकिन सेमरकापा में 3 दिन से हाथी एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। इधर मौजूदा हालात को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं। इनका कहना है कि व डर के कारण खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं।

Related posts

प्रकृति और कला का अद्भुत संगम: चिंगरा पगार में पत्थरों पर उकेरी गई जंगल की दुनिया, कोरिया में दुर्लभ पक्षियों के बसेरे की झलक

News Desk

देवभूमि-छत्तीसगढ़ संवाद को मिली नई दिशा, मुख्यमंत्री धामी से मिले मीडिया प्रतिनिधि

News Desk

आदिवासी बालक आश्रम में बच्चों ने खाया रतनजोत:8 छात्रों की बिगड़ी हालत, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Muskan Sharma