cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

हिसाब-किताब : कोविड के दौरान खर्च किए 14 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाए , भुगतान करने वाले के नाम और पते भी पूछे

orig origuntitled 51625870463 1675545046

केंद्र कोरोना के दौर में श्रमिकों के परिवहन के नाम पर खर्च हुए 14 करोड़ हिसाब मांग रहा है तो राज्य अभी भी इसका भुगतान कर रहा है। बिलासपुर के अधिकारियों की मांग पर शासन ने इसके एवज में 84 लाख रुपए मंजूर कर दिए हैं। साथ ही अफसरों से जिन्हें भुगतान किया जाना है उनके नाम, पते और राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया है। इस तरह पिछले तीन सालों से पैसों का भुगतान जारी है। ये पैसे भी पीएम केयर्स फंड से ही जारी किए गए हैं।

28 जनवरी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सेक्रेटरी नीलम नामदेव एक्का ने रुपयों के भुगतान करने की जानकारी भेजी है। छत्तीसगढ़ को कोरोना की दूसरी लहर में केंद्र से 14 करोड़ रुपए मिले थे। दूसरे राज्य में फंसे लोगों को यहां लाने और उन्हें घर पहुंचाने के लिए ही आठ करोड़ तो सिर्फ परिवहन के नाम पर खर्च किए गए हैं, जबकि क्वारंटाइन सेटरों में लोगों के रहने और खाने का खर्च छह करोड़ के करीब रहा।

हैरानी की बात है कि राज्य के सात जिलों के क्वारंटाइन सेंटर में एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया, लेकिन यहां भी परिवहन के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। भारत सरकार ने अब राज्य के सभी कलेक्टरों से उनके यहां खर्च हुए पैसों का ब्यौरा मांगा।

बिलासपुर में 75 लाख रुपए खर्च किए गए
पीएम केयर फंड के तहत खर्च का आंकड़ा बता रहा है कि परिवहन के नाम पर सबसे ज्यादा सुकमा में 96 लाख रुपए लगे हैं। जबकि क्वारंटाइन सेंटर में सिर्फ 12 लाख का खर्चा है। बिलासपुर में परिवहन के नाम पर 75 लाख तो रहने खाने के नाम पर 64 लाख रुपए खर्च किए गए है। इसके अलावा रायपुर में परिवहन के नाम पर सिर्फ 16 और लोगों के रहने के नाम पर चार लाख खर्च किए गए हैं।

7 जिलों के सेंटरों में शून्य खर्च, एक करोड़ तीस लाख लुटाए
राज्य के धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कबीरधाम, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोंडागांव, कांकेर और मुंगेली में दूसरे राज्य से लाए गए लोगों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखने और खाने पीने का खर्च शून्य है, लेकिन सिर्फ परिवहन में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किया गया है। राजनांदगांव में परिवहन पर 55 लाख, जीपीएम में 48 लाख और कोंडागांव में 36 तो कांकेर में 11 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

Related posts

CGPSC के रिजल्ट जारी, भीम कुमार ने किया टॉप:कृषि विभाग के 7 सहायक संचालक पद के लिए हुए थे एग्जाम; देखिए सिलेक्शन लिस्ट

Muskan Sharma

कलेक्टर ने दुल्लापुर प्रकरण में यादव समाज के आवेदन को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया

Muskan Sharma

कबीरधाम के जंगलों में गूंजा विकास का स्वर: सुशासन तिहार में दलदली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 120 गांवों को जल संकट से राहत देने कुसुमघटा और सूतियापाठ योजनाओं को दी हरी झंडी

News Desk